12 वर्ष के मासूम ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Share

12 वर्ष के मासूम ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोंडागांव, 12 फ़रवरी (हि.स.)। जिले केग्राम बम्हनी के तोड़ोबेड़ा गांव में 12 वर्ष के मासूम ने स्कूल जाने की बात पर नाराज होकर उसने अपने कमरे में चुनरी से फांसी लगाकरआत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पाेस्टमार्टम उपरांत आज बुधवार काे परिजनाें काे साैप दिया है।

मिली जानकारी केअनुसार कक्षा 5वीं का छात्र दीपांशु कश्यप पिछले दो महीनों से स्कूल नहीं जा रहा था। उसके पिता का देहांत हो चुका है और उसकी मां ने उसे छोटी उम्र में ही नाना-नानी के पास छोड़कर राजस्थान चली गई थी, तब से वह कभी वापस नहीं आई। नाना-नानी ही बच्चे का पालन-पोषण कर रहे थे और उसकी पढ़ाई का ख्याल रख रहे थे। मंगलवार काे स्कूल नहीं जाने के कारण जब नाना-नानी ने उससे पूछ-ताछ की, ताे संभवतः इसी दबाव में उसने यह कदम उठाया।

थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि दीपांशु अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने में समय बिताता था। उसके नाना-नानी से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल जाने की बात पर नाराज होकर उसने अपने बिस्तर के ऊपर पाटे में चुनरी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आज बुधवार काे परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

—————