छठी समारोह में शामिल 15 लोगों की बिगड़ी तबियत अस्पताल में करवाया गया भर्ती

Share

छठी समारोह में शामिल 15 लोगों की बिगड़ी तबियत अस्पताल में करवाया गया भर्ती

कोंडागांव, 12 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के ग्राम हंगवा में ग्रामीण तुलाराम कोर्राम ने अपनी बेटी का छठी समारोह रखा था, जहां चिकन-मटन खाने के बाद 15 लोग बीमार पड़ गए। छठी समारोह के अगले दिन बुधवार सुबह पीड़ितों को पेट दर्द और दस्त की शिकायत होने लगी। आज बुधवार काे 10 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके बाद 5 और लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें भी अस्पताल लाया गया। भर्ती मरीजों में से एक ग्रामीण अंतूराम की स्थिति गंभीर बनी हुई है। भर्ती मरीजों में सविता, तुमेश्वरी मांडवी, दीपिका, पंचू, अनिल कुमार, सविता मांडवी, अन्तु कोर्राम, राजनयी, सारिका कोर्राम, हर्षिता कोर्राम, सुमति कोर्राम, पूजा कोर्राम, असमन कोर्राम, सोनई कोर्राम और असिका कोर्राम शामिल हैं। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. सी. के. ठाकुर के अनुसार सभी मरीजों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि किसी मरीज की हालत अधिक बिगड़ती है, तो उन्हें जगदलपुर या रायपुर रि‍फर किया जा सकता है।

—————