नगरीय निकाय-पंचायती चुनाव के मद्देनजर बस्तर जिले की पुलिस अलर्ट मोड में

Share

नगरीय निकाय-पंचायती चुनाव के मद्देनजर बस्तर जिले की पुलिस अलर्ट मोड में

जगदलपुर, 3 फ़रवरी (हि.स.)। बस्तर पुलिस के द्वारा आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती चुनाव 2025 के मद्देनजर संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने अभियान चलाया गया।

इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में 40 से अधिक जवानो की मौजूदगी में आज सोमवार सुबह 4 बजे से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बस्तर पुलिस द्वारा शहर के कालीपुर अटल आवास में बाहर से आए व्यक्तियों एवं उनके संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने लगभग 1000 से अधिक व्यक्तियों की जांच एवं पूछताछ किया गया और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। शहर में आगामी चुनाव के दौरान शांति पूर्ण वातावरण बनाये रखने सभी को समझाइश दी गई।

—————