राज्य प्रशासनिक सेवा के ग्यारह अधिकारी आईएएस प्रमोट 

Share

राज्य प्रशासनिक सेवा के ग्यारह अधिकारी आईएएस प्रमोट 

रायपुर , 3 फ़रवरी (हि.स.)।छत्तीसगढ़ के राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों को आईएएस प्रमोट किया गया है। आज छत्तीसगढ़ के राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों कों आईएएस अवार्ड करने दिल्ली में डीपीसी हुई थी। भारत सरकार ने आज आईएएस अवार्ड का नोटिफिकेशन जारी कर दिया।

डीओपीटी ने साल 2021, 2022 और 2023 की रिक्तियों के आधार पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का प्रमोशन किया है।आईएएस पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में हीना अनिमेश नेताम, अश्विनी देवांगन, डॉ रेनुका श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, अजय कुमार अग्रवाल, रीता यादव, लोकेश कुमार, प्रकाश कुमार सार्वा, गजेंद्र सिंह ठाकुर, तनुजा सलाम और डॉ. संतोष कुमार देवांगन शामिल हैं।