कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजली अर्पित की
रांची, 30 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान स्थिति और परिवेश में महात्मा गांधी के विचारों की बहुत प्रासंगिकता है। देश की आजादी में उनकी महत्ती भूमिका को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। सत्य, अहिंसा को हथियार बनाकर उन्होंने संघर्ष का एक नया रास्ता दिखाया। उन्होंने दुनिया को सिखाया कि अहिंसा के रास्ते पर चलकर भी बड़ी लड़ाइयां जीती जा सकती हैं। अहिंसा को आज पूरा विश्व मान रहा है।
—————