महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और प्रेम का प्रतीक था: उपायुक्त

Share

महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और प्रेम का प्रतीक था: उपायुक्त

खूंटी, 30 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने समाहरणालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपायुक्त ने कहा कि अहिंसा के पूजारी बापू के योगदान को संपूर्ण राष्ट्र सदैव याद रखेगा। उनका जीवन सत्य, अहिंसा और प्रेम का प्रतीक था। उन्होंने न केवल भारत को स्वतंत्रता दिलाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि पूरी दुनिया को शांति और मानवता का संदेश दिया। आज उनकी शिक्षा हमें सत्य के मार्ग पर चलने और समाज में सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देती है। उपायुक्त ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण उन्हें श्रद्धांजलि दी।

—————