अनूपपुर: युवक के दस्तावेज पर दूसरे को बेच दी सिम, सिम विक्रेता एवं सहयोगी गिरफ्तार 

Share

अनूपपुर: युवक के दस्तावेज पर दूसरे को बेच दी सिम, सिम विक्रेता एवं सहयोगी गिरफ्तार 

अनूपपुर, 29 जनवरी (हि.स.)। साइबर सेल की मदद से कोतवाली पुलिस ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने वाले सिम विक्रेता एवं सहयोगी गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि 21 मार्च को कांसा गांव के हीरालाल ने पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान से शिकायत की थी।

जिसमे बताया कि पवन सोनी नाम का व्यक्ति गांव में मोबाइल की चलित दुकान लगाकर नए सिम कार्ड और पोर्टिंग का काम करता था। हीरालाल ने अपना सिम जिओ में पोर्ट कराया था, लेकिन जब वह एयरटेल की नई सिम लेने गए तो पता चला कि उनके नाम पर पहले से ही एक एयरटेल सिम जारी है, जबकि हीरालाल ने कभी एयरटेल की सिम खरीदा ही नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सिम विक्रेता और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने बताया कि कोतवाली थाने में सिम विक्रेता पवन सोनी निवासी ग्राम चकेटी थाना चचाई के विरुद्ध अपराध की धारा 420 भारतीय दंड विधान पंजीबद्ध कर विवेचना की गई, जांच में पता चला कि सिम विक्रेता पवन सोनी ने अमलाई के हिमांशु प्रजापति को सिम बेच दी थी। इसके बाद पवन सोनी और हिमांशु प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

पुलिस अधीक्षक जिले के नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर कहा कि नई मोबाइल सिम खरीदते वक्त अपनी आईडी, बायोमेट्रिक एवं लाइव फोटो देते वक्त विशेष सावधानी रखें जिससे इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके।