खूंटी में 30 हजार लोगों ने ली सड़क सरक्षा की शपथ
खूंटी, 29 जनवरी (हि.स.)। सड़क सुरक्षा माह के तहत उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी-निजी कार्यालय, विद्यालय, थाना, बैंक एवं अन्य प्रतिष्ठानों में बुधवार को सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी, छात्र सहित लगभग 30000 लोगो ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ ली।
इसके साथ ही जिले के हाट-बाजार में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को यातायात नियम, साइनेज, गुड समारीटन एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य विषयों की जानकारी दी गई। जिले के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और एनडी ग्रोवर पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक के जरिये जानकारी दी गई कि सभी लोग सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करें एवं सड़क दुर्घटना में यथासंभव कमी लाने का प्रयास करें। दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति को समय से सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करें। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अथवा एंबुलेंस हेल्पलाइन को सूचित करें।
—————