खाना बनाने में गंभीर रूप से झुलसी एनपीयू की डीएसडब्ल्यू, रेफर
पलामू, 29 जनवरी (हि.स.)।नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू डा. अंबालिका प्रसाद बुधवार को खाना बनाने के क्रम में गंभीर रूप से झुलस गयी। घटना उनके जीएलए कॉलेज के पास स्थित निजी घर पर हुई। एमआरएमसीएच में प्रारंभिक इलाज करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।
बताया जाता है कि डा. अंबालिका प्रसाद बुधवार को गैस पर खाना पकाने जा रही थीं। जैसे ही गैस जलायी, वैसे ही आग लगा गई। घर पर कोई नहीं रहता है। सिर्फ वह अकेले ही रहती हैं। शादी हुई थी, लेकिन पति के देहांत के बाद से अकेले ही रहती है। उनकी कोई संतान भी नहीं है।
जल जाने के बाद वह बाथरूम में जाकर शरीर पर पानी डाली एवं अपने ड्राइवर को फोन कर बुलाया। कॉलेज के प्रोफेसर को भी फोन कर एमआरएमसीएच में बुलाई। एमआरएमसीएच में इलाज किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। उनके दोनों पैर एवं दोनों हाथ व मुंह जल गया है।
डा. अंबालिका प्रसाद नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी में बतौर डीएसडब्ल्यू लगभग तीन साल से कार्यरत हैं। डा. अंबालिका को कुत्ते बहुत पसंद है। इनके घर में 30 से 35 पालतू कुत्ते हैं। सूत्रों से यह पता चला है कि कुत्तों के लिए ही कुछ बनाने के लिए गैस जलाने गई थी।
—————