मोक्षित कॉरपोरेशन कंपनी के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा सात दिनों की पुलिस रिमांड पर 

Share

मोक्षित कॉरपोरेशन कंपनी के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा सात दिनों की पुलिस रिमांड पर 

रायपुर, 29 जनवरी (हि.स.)।छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज़ कॉर्पोरेशन लिमिटेड(सीजीएमएससी) द्वारा मेडिकल उपकरण खरीद घोटाले में एसीबी-ईओडब्ल्यू द्वारा मोक्षित कॉरपोरेशन कंपनी के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार कर आज बुधवार रायपुर में एसीबी की विशेष कोर्ट में पेश किया। मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपित को 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपित को अब चार फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि दो साल की ‘ऑडिट ऑब्जर्वेशन रिपोर्ट’ में कांग्रेस शासनकाल में स्वास्थ्य विभाग के सीजीएमएससी द्वारा मोक्षित कॉरपोरेशन के माध्यम से 660 करोड़ रुपये की दवा और उपकरण खरीद को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। पूरे मामले को लेकर 660 करोड़ रुपए के गोल-माल को लेकर भारतीय लेखा एंव लेखा परीक्षा विभाग के प्रिंसिपल अकाउंटेंट जनरल (ऑडिट) आईएएस यशवंत कुमार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगआ को पत्र लिखा था।बताया गया है कि कंपनी ने बिना बजट आवंटन के 660 करोड़ रुपये की खरीद की थी।ऑडिट में पाया गया है कि 2022-24 और 2023-24 में आवश्यकता से ज्यादा खरीदे केमिकल और उपकरण को खपाने के चक्कर में नियम कानून की जमकर उपेक्षा की । जिस हॉस्पिटल में जिस केमिकल और मशीन की जरूरत नहीं वहां भी सप्लाई कर दिया गया । प्रदेश के 776 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सप्लाई की गई, जिनमें से 350 से अधिक ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ऐसे हैं, जिसमें कोई तकनीकी, जनशक्ति और भंडारण सुविधा उपलब्ध ही नहीं थी।

पिछले दिनों इस मामले में में एसीबी-ईओडब्ल्यू द्वारा छत्‍तीगसढ़ मेडिकल कार्पोरेशन में हुई गड़बड़ी मामले में रायपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में गवर्मेंट सम्पलायर मोक्षित कारपोरेशन के ठिकानों पर दबिश दी गई थी। इस दौरान कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए थे।

—————