महाकुम्भ: मौनी अमावस्या पर संगम पर भगदड़ में दर्जनों श्रद्धालु घायल
महाकुम्भनगर,29 जनवरी (हि.स.)। प्रयागराज महाकुम्भ में मौनी अमावस्या पर स्नान के दौरान संगम नोज पर हादसे की खबर है। संगम नोज पर जाने को लेकर धक्कामुक्की के दौरान भगदड़ मच गयी। भगदड़ में दर्जनों श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। सूचना मिलते ही आनन फानन में दर्जनों एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस से महाकुम्भ स्थित केन्द्रीय चिकित्सालय पहुंचाया गया है। फिलहाल अभी केन्द्रीय चिकित्सालय की ओर से किसी के मरने की पुष्टि नहीं की गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 30 श्रद्धालुओं के मरने की खबर है।
—————