हिसार : मुसीबत का कारण बन सकता लावारिस मोबाइल फोन : सिंद्धांत जैन

Share

पुलिस ने किया ऐसे लावारिस फोन बारे नागरिकों को सचेतहिसार, 11 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा है कि लावारिस फोन भी भी मुसीबत का कारण बन सकता है। ऐसे में नागरिकों को लावारिश फोन से सावधान रहना चाहिए।पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने शनिवार काे बताया कि लावारिस मोबाइल मिलने पर सतर्कता बरतनी चाहिए। अक्सर लोग रास्ते में गिरा हुआ या लावारिस मोबाइल फोन मिलने पर उसे अपने पास रख लेते हैं, जो कानूनी रूप से भारी पड़ सकता है। किसी भी अनजान मोबाइल को बेचना अपराध की श्रेणी में आ सकता है वहीं, ऐसे मोबाइल का उपयोग करने से नागरिक अनजाने में किसी आपराधिक जांच के घेरे में आ सकते हैं, क्योंकि संभव है कि वह फोन किसी वारदात में इस्तेमाल किया गया हो। यदि कोई लावारिस फोन मिलता है, तो उसे तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि यदि किसी का मोबाइल गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है तो सीईआईआर पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं। पोर्टल पर रिपोर्ट करने से फोन ब्लॉक हो जाएगा, जिससे उसका दुरुपयोग नहीं किया जा सकेगा। समय पर रिपोर्ट दर्ज कराने से भविष्य में यदि मोबाइल से कोई अपराध होता है तो आप पुलिस जांच में निर्दोष साबित होंगे और अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बच सकेंगे। पुलिस का कहना है कि सावधानी ही सुरक्षा है। किसी भी लावारिस वस्तु या मोबाइल को छूने या इस्तेमाल करने से बचें और अपने मोबाइल की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनें।