सुपौल, 09 अप्रैल । 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल,बीरपुर द्वारा आज लगभग 3 बजे , सीमा चौकी सतना द्वारा 19.800 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक सीमा चौकी सतना के जवानों द्वारा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में नियमित गश्ती के दौरान एक व्यक्ति को नेपाली देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए गौरव सिंह, कमांडेंट, 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर ने बताया कि विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि सीमा चौकी सतना के कार्य क्षेत्र से मादक पदार्थों की तस्करी होने की संभावना है।
प्राप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकी सतना द्वारा बी.पी. संख्या-202 के निकट सघन गश्ती अभियान चलाया गया। गश्ती के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम लड्डू सिंह, ग्राम – मुंशी पिपराही, जिला – सुपौल (बिहार) का निवासी बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 19.800 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की गई, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति एवं जब्त शराब को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उत्पाद विभाग , सिमराही, सुपौल को सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान मुख्य आरक्षी (सामान्य) मनोज कुमार सहित सशस्त्र सीमा बल के अन्य जवान उपस्थित रहे।
सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी की रोकथाम हेतु निरंतर सतर्क एवं प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।