मंडी, 01 अप्रैल । क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सौजन्य से एमएलएसएम कॉलेज में करवाई जा रही राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच मंडी क्रिकेट अकादमी व हिमालयन हॉक के बीच खेला गया। इस मैच में मुख्य अतिथि अभिनव गुलेरिया नेशनल क्रिकेट प्लेयर व मंडी मंडल उपाध्यक्ष ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय किया। इस मैच में मंडी क्रिकेट अकादमी के कप्तान आदिश मिन्हास ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 118 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। जिसमें शुभम ने 32 रन, सौर्य ठाकुर ने 31 रन, दक्ष ठाकुर ने 13 रन बनाए। वहीं हिमालयन हॉक की तरफ से गेंदबाजी करते हुए भानु शर्मा ने 4, विजय सेन ने 3 विकेट तथा शफीक व मनीष सैनी ने क्रमशः एक एक विकेट लिया, एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।
जवाब में हिमालयन हॉक की टीम ने एक विकेट खोकर 119 रन बना लिए। जिसमें नरेंद्र 64 रन नाबाद , मनीष सैनी ने नाबाद 25 रन नाबाद व कमल ने 23 रन का योगदान दिया। मंडी की तरफ से अर्नव ने एक विकेट ली इस प्रकार हिमालयन हॉक ने 9 विकट से मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
दूसरा मैच क्षत्रिय इलेवन व ब्लेक पैंथर के बीच खेला गया। जिसमें क्षत्रिय इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकट के नुक्सान पर 214 रन बनाए। जिसमे आदित्य ने 53, अक्षय 72 रन, सौरव 39 रन, सिद्धार्थ 15 रन व राजकुमार ने 15 रन का योगदान दिया। ब्लैक पैंथर की टीम से गेंदबाजी करते हुए जयंत ने 3 विकट सचिन व अनिल ने क्रमशः एक एक विकेट ली। जवाब में ब्लैक पैंथर की पूरी टीम 138 रन बनाकर आलआउट हो गयी जिसमे जयंत ने 30 रन ऋषि ठाकुर 15 रन जयंत 30 रन बनाए।क्षत्रिय इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य ने 2 विकट लिए।नेक, सिर्धाथ खन्ना, विशाल और कृतेश ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए। इस प्रकार क्षत्रिय इलेवन ने 76 रनों से मैच जीत लिया।