कटिहार में कृषि विज्ञान केन्द्रों की वार्षिक कार्य योजना पर चर्चा

Share

कटिहार, 06 अप्रैल । बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र कटिहार में 22 कृषि विज्ञान केन्द्रों की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2026 की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ एस. के. पाठक ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय और परिषद की तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया।

अटारी पटना के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डी. वी. सिंह ने किसानों की आजीविका सुधारने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्रों को किसानों के खेतों में नई तकनीकों का प्रदर्शन करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की सलाह दी।

कार्यशाला में कटिहार जिले में उत्पादित होने वाली प्रमुख फसलों मखाना और मक्का के संबंध में भी चर्चा की गई। कृषि विज्ञान केन्द्र कटिहार के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ मृणाल वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर 12 कृषि विज्ञान केन्द्रों ने अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में की जाने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यशाला का संचालन कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने किया।