चतरा, 01 अप्रैल । पंचायत सचिवालय इटखोरी और टूरिस्ट प्रखंड कॉलोनी स्थित मध्य विद्यालय के पीछे बने एक अधूरे भवन में बुधवार काे एक अज्ञात युवक का शव गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। बाद में युवक की पहचान धनखेरी निवासी अहमद खलीफा के पुत्र आदिल के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।