छज्जा गिरने से वृद्ध की मौत

Share

पूर्वी सिंहभूम, 02 अप्रैल । शहर के आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अशोका टावर फेज-2 में गुरुवार सुबह एक मकान का छज्जा गिरने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार ओल्ड पुरुलिया कुम्हार बस्ती निवासी मनोहर दिवर (60) सुबह किसी काम से एक दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक भवन के ऊपरी हिस्से से अचानक छज्जा टूटकर नीचे गिर पड़ा, जिसकी चपेट में वह आ गए। स्थानीय लोगों ने घायल मनोहर को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।