रांची, 10 अप्रैल । धुर्वा क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित डीसीए प्रीमियर लीग के दूसरे सेमीफाइनल में शुक्रवार को जीजीसीए और द अचीवर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस दौरान खास तौर पर अचीवर्स टीम के सक्षम सिंह के शानदार प्रदर्शन से चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट झटके। इसके साथ ही अचीवर्स की टीम ने जीजीसीएकाे हरा कर फाईनल में पहुंच गई है।
इसके पूर्व खेल के दौरान जीजीसीए ने टॉस जीतकर सबसे पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीजीसीए की टीम 19.5 ओवर में 102 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आयुष ने 25 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में सक्षम सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट झटके।
वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए द अचीवर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 13.2 ओवर में दो विकेट खोकर 106 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से यश राज ने 54 रन और उत्सव ने 30 रनों की बेहतरीन पारी खेली। सक्षम सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरी तरह से फाइनल मुकाबला अब रेलवे यूथ और द अचीवर्स के बीच आगामी 12 अप्रैल काे खेला जाएगा।