लाल चर्च में ईस्टर पर्व मनाया, कब्रिस्तान में दिवंगतों का किया स्मरण

Share

जगदलपुर, 05 अप्रैल । चंदैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लाल चर्च में तड़के सुबह महिला समिति के तत्वावधान में यीशु मसीह के जी उठने का दृष्टांत प्रस्तुत किया गया। मसीह विश्वास के अनुसार गुड फ्राइडे के बाद ठीक तीसरे दिन यीशु मसीह जी उठते हैं, ऐसा विश्वास मसीहियों का है, आज मसीहियों ने ईस्टर पर्व पुनरुत्थान दिवस मनाया।

ईस्टर आराधना का संचालन वेरोनिका दानी ने किया आराधना के पश्चात जुलूस की शक्ल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रेव्ह लारेंस दास और रत्नेश बेंजामिन की अगुवाई में जुलूस की शक्ल में कब्रिस्तान की ओर जाते हुए ओहो प्यारो मसीह जी उठा है, चलो दर्शन को चले उक्त भजन गाते हुए मसीह कब्रिस्तान शांति नगर की ओर गए और कब्रिस्तान में जाकर दिवंगत परिजनों के कब्रो में फूल माला अगरबत्ती मोमबत्ती जलाकर दिवंगतों को याद किया गया। इसी तरह करका पाल मसीह कब्रिस्तान में भी सुबह से लोगों का आना-जाना लगा हुआ था।

रत्नेश बेंजामिन ने बताया कि ईस्टर पर्व पुनरुत्थान दिवस पर आज के दिन सुबह भोर को तड़के मरियम मगदलीनी मरियम और सलोमी यीशु मसीह को जहां दफनाए थे, उस कब्र को देखने गए थे, तो कब्र का पत्थर लुड़का हुआ पाया गया। स्वर्ग दूतों ने दर्शन देकर यह कहा तुम जीवते को मृत्कों में क्यों ढूंढती हो फिर उन्होंने आकर यीशु मसीह के चेलों को बताया कि यीशु मसीह जी उठा है, तब उसके चेले पत्रस और यह यहोन्ना दौड़कर कब्र में गए कब्र को उन्होंने खाली पाया। उसके पश्चात यीशु मसीह 40 दिन तक लोंगों को दिखाई देते रहे उसी को स्मरण करते हुए मसीह विश्वासियों ने आज ईस्टर पर्व पुनरुत्थान दिवस मनाया।

रत्नेश बेंजामिन ने बताया कि आज गिरजाघर लाल चर्च में ईस्टर की आराधना संपन्न हुई आराधना का संचालन रेव्ह लॉरेंस दास ने किया आज के प्रमुख वक्ता बिशप डा. एस सुना थे। कई सामाजिक संस्कार भी संपन्न किया गया। क़वायर और विभिन्न ग्रुप ने ईस्टर के उपलक्ष में विशेष गीत गाए। आज के वक्ता बिशप डॉ. एस सुना ने अपने उपदेश में बताया कि ईस्टर मसीह के जी उठने की घटना से संबंधित है और उसके संबंध में बाइबल से विभिन्न उदाहरण प्रस्तुत किया और इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बस्तर के लिए विशेष दुआ की गई । चर्च की आराधना के संपन्न होने के पश्चात मसीह विश्वासियों ने एक दूसरे से मिलकर ईस्टर पर्व की बधाई दिए। उन्हाेंने बताया कि ईस्टर के उपलक्ष में ईस्टर मिलन के फलस्वरुप कल सोमवार को लाल चर्च मैदान में महिला समिति के द्वारा एक ईस्टर मेले का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति किया गया है, संध्या 4:00 बजे प्रारंभ होगा, प्रवेश निशुल्क रहेगा।