विद्युत विभाग की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

Share

सुपौल, 04 अप्रैल । समाहरणालय, स्थित लहटन चौधरी सभागार में शनिवार को डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिसमें जिलाधिकारी ने राजस्व संग्रहण, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जिला अंतर्गत निर्माणाधीन विद्युत शक्ति उपकेंद्र, सुविधा ऐप से प्राप्त नया विद्युत संबंध, धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र के मोबाइल नंबर पर दर्ज शिकायत की समीक्षा की गई।

जिसमें जिलाधिकारी द्वारा सभी कनीय विद्युत अभियंता को निदेशित किया गया कि उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित शिकायत का समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। साथ ही विद्युत शक्ति उपकेंद्र निर्माण के कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई और संबंधित कार्यकारी एजेंसी को मैनपावर बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने हेतु निदेशित किया गया।

उक्त बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता, राघोपुर, सुपौल जिला अंतर्गत सभी सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता एवं कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिलाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि राजस्व संग्रहण, एवं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को प्राथमिकता देते हुए लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।