श्री माँ नयना देवी मंदिर में देवी भागवत कथा

Share

नैनीताल, 01 अप्रैल । श्री माँ नयना देवी मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली श्रीमद देवी भागवत कथा इस वर्ष भी मंदिर प्रांगण में आयोजित की जाएगी। कथा में बग्वालीपोखर निवासी प्रख्यात कथावाचक पंडित चन्द्रशेखर अधिकारी व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराएंगे।

यह देवी भागवत कथा 15 जून से 23 जून तक प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से आयोजित होगी। यह आयोजन का चौथा वर्ष है, जिसमें नैनीताल एवं आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ पर्यटक भी बड़ी संख्या में सहभागिता कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करते हैं। बताया गया कि मंदिर का स्थापना दिवस 23 जून को मनाया जाएगा। इस अवसर पर कथा समापन के साथ कुल पूजा, कन्या पूजन, भंडारा एवं भजन संध्या सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हनुमान जयंती पर विशेष कार्यक्रम

2 अप्रैल गुरुवार को नगर में हनुमान जयंती पर कई कार्यक्रम होंगे। इस अवसर के लिये हल्द्वानी रोड पर नयना गांव के पास स्थित हनुमान मंदिर में आज से ही विशेष आयोजन प्रारंभ हो गये हैं, जबकि कल मंदिर में भंडारा आयोजित किया जाएगा। वहीं हनुमानगढ़ मंदिर में भी हनुमान जयंती पर भी विशेष आयोजन होना है। इधर नगर में ंिहंदूवादी संगठनों के लोग भी इस अवसर पर आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।