गड्ढे में संदिग्ध अवस्था में युवक का मिला शव,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Share

जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही पश्चिम पंचायत वार्ड संख्या 02 सिमराहा बाजार निवासी भोला प्रसाद गुप्ता के पुत्र चुन्ना गुप्ता का संदिग्ध हालात में एक गड्ढे में युवक का शव मिला।

बुधवार सुबह को घास काटने के लिए गए ग्रामीणों ने गड्ढे में युवक देखा।शव देखने के बाद गांव में इसकी खबर जैसे ही लोगों को मिली,मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।जहां शव को शिनाख्त चुन्ना गुप्ता पिता भोला प्रसाद गुप्ता के रूप में की गई जिसके बाद उसके घर वालों को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची उसकी पत्नी खुशबू देवी ने पति के शव होने की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार के सुबह में वह काम की तलाश में घर से निकले थे,जो रात भर घर नहीं लौटे।पाने स्तर से काफी खोजबीन भी की गई,लेकिन पता नहीं चल पाया और बुधवार की सुबह गड्ढे में शव संदिग्ध हालत में मिला।

शव देखने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया।घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं की जा रही है। मृतक की पत्नी खुशबू देवी अपने दोनों बच्चों को लेकर कुछ दिन पहले ईलाज कराने मायके छातापुर गई हुई थी।जहां उन्हें जानकारी मिलने के बाद गांव पहुंची।

सूचना के बाद मौके पर भाजपा नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप पटेल मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया।

सूचना के बाद घटना स्थल पर डीएसपी मुकेश कुमार साह, सिमराहा पुलिस कमलाकांत शर्मा, मनोज कुमार, शिवकुमार पासवान, बिनोद कुमार, प्रमोद ठाकुर सहित भारी संख्या में पुलिस बल ने घटना स्थल पर पहुंच कर एसएफएल जांच के लिए गड्ढा का पानी एवं घटना स्थल पर खून से सना मिट्टी के सैंपल को जांच के लिए लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना स्थल पर मुखिया प्रतिनिधि आफताब आलम चुन्ना, चंदन पटेल, देव कुमार, शिवकुमार गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।