कुआड़ी,जोगबनी के एसएचओ और अपर थानाध्यक्ष निलम्बित,फारबिसगंज थानाध्यक्ष हुए लाइन हाजिर

Share

अररिया 03 अप्रैल। एसपी जितेन्द्र कुमार ने जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद और अपर थानाध्यक्ष गोरख कुमार को ड्यूटी में लापरवाही बरतने और गलत काम करने वालों के सांठगांठ के साथ कुआडी थानाध्यक्ष की महिला सिपाही के साथ आपत्तिजनक फोटो वायरल मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों को निलंबित कर दिया है,जबकि फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह को कार्य में लापरवाही के मामले में लाइन हाजिर कर दिया गया है।

जोगबनी थानेदार राजीव कुमार आजाद और अपर थानेदार गोरख कुमार को मादक पदार्थो के धंधेबाज से मिलीभगत व अनुसंधान, वारंट, कुर्की निष्पादन में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। जबकि फारबिसगंज थानेदार राघवेन्द्र सिंह को फारबिसगंज थाना कांड संख्या 02/26 में विपक्षी से मिलीभगत करने, अनुसंधान में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन क्लोज किया गया है। जबकि कुआड़ी थानेदार प्रेम कुमार का एक आपत्तिजनक अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने जिले में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को धरातल पर उतारते हुए जोगबनी, फारबिसगंज व कुआडी थानेदार सहित जोगबनी थाना के अपर थानेदार को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई है।

एसपी जितेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अररिया जिला पुलिस जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है।जोगबनी के थानाध्यक्ष और अपर थानाध्यक्ष पहले से हिदायत दी जा रही थी। लेकिन उनलोगों के द्वारा कांडों के अनुसंधान,वारंट और कुर्की के निष्पादन,बॉर्डर एरिया से बरामदगी मामले में न केवल लापरवाही बरती जा रही थी,बल्कि मादक पदार्थों का काम करने वालों से सांठगांठ कर गलत कार्यों को प्रोत्साहित की जा रही थी।

फारबिसगंज थानाध्यक्ष के मामले में एसपी ने बताया कि केस रिव्यू के दौरान पाया गया कि जब वे नहीं थे तो एक जनवरी को दो पक्षों में मारपीट होती है,लेकिन थानाध्यक्ष द्वारा आवेदन मिलने के बाद भी दो दिनों तक केस दर्ज नहीं किया गया।3 जनवरी को केस दर्ज होता है और 4 जनवरी को व्यक्ति की मर्डर हो जाती है और थानाध्यक्ष की यह कार्यशैली असंवेदनशीलता का द्योतक है।जबकि कुआड़ी थानाध्यक्ष का थाना में पदस्थापित महिला सिपाही के साथ आपत्तिजनक फोटो वायरल हुआ था,जिससे पुलिस की छवि धूमिल होती है,जिसके कारण उन्हें निलम्बित किया गया है।एसपी ने बताया कि उनके द्वारा जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग की जा रही है।