हाईकोर्ट के एडवोकेट वासु रंजन ने थामा कांग्रेस का दामन

Share

चंडीगढ़, 07 अप्रैल । सुप्रीम कोर्ट एवं पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट और काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन एडवोकेट एडवोकेट वासु रंजन ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दामन थामा । पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उनका पटका पहनाकर स्वागत किया गया व राजा वडिंग ने कांग्रेस में आस्था जताने पर उनका आभार जताया ।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद एडवोकेट एडवोकेट वासु रंजन ने कहा कि वह पूरे पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि वह युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाएंगे और वर्ष 2027 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे और जल्द कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करने का शंखनाद करेंगे ।

एडवोकेट एडवोकेट वासु रंजन लंबे समय से जनहित के मुद्दों को उठाते आ रहे हैं। चाहे शंभू बॉर्डर खोलने का मामला हो, पंजाब सरकार द्वारा एफआईआर डाउनलोड करने पर 80 रुपये शुल्क लगाने का मुद्दा हो या बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा न मिलने का विषय इन सभी मामलों में उन्होंने समय-समय पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने एडवोकेट वासु रंजन द्वारा कांग्रेस में आस्था जताने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। एडवोकेट वासु रंजन ने आगे कहा कि आने वाले समय में वह पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे और पूरे पंजाब में संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे।