तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

Share

जयपुर, 05 मार्च । करधनी थाना इलाके में बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक पर जा रहे युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे से में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कालवाड़ पुलिया के पास लंबा जाम लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के कांवटिया अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया। पुलिस ने करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्त के बाद यातायात सुचारु कराया।

हेड कांस्टेबल महावीर प्रसाद ने बताया की थाना इलाके में स्थित कालवाड़ पुलिया के पास बुधवार रात करीब सवा 12 बजे दिल्ली -अजमेर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने चुरु के सातडा हाल विश्वकर्मा नींदड मोड निवासी मनोज (36) की बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार पेंटर मनोज उझलकर ट्रेलर के टायर के नीचे आ गया और तेज रफ्तार ट्रेलर उसे कुचलता हुआ फरार हो गया। मनोज ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त कर मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी और शव को कांवटिया अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया। जहां से गुरुवार दोपहर को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर ट्रेलर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और हादसे के बाद फरार होने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।