सिरसा, 15 मार्च । पुलिस ने जिले क्षेत्र से दो अलग-अलग स्थानों में तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस तीनाें से पूछताछ कर रही है।
सीआईए सिरसा प्रभारी ने रविवार को बताया कि पुलिस टीम गांव शाहपुर बेगू की तरफ जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार युवक सामने से आते हुआ दिखाई दिया, जो कि पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़ गया। पुलिस ने शक के आधार युवक को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुखचैन सिंह के रूप में हुई है। इसके अलावा एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने गांव निर्बाण क्षेत्र से नरेंद्र को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गांव लोहगढ़ क्षेत्र से एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एएनसी डबवाली प्रभारी रणजोध सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के फाजिल्का जिला निवासी मंगत सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव लोहगढ़ क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जो कि सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर वापस मुडक़र भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियो से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।