राजगढ़ः सरकारी अस्पताल के पीछे शीशम के पेड़ से फांसी लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

Share

राजगढ़, 18 मार्च। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कुरावर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 में रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति ने बुधवार दोपहर सरकारी अस्पताल के पीछे लगे शीशम के पेड़ से साफी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 5 कुरावर निवासी 50 वर्षीय रामस्वरूप पुत्र प्रभूलाल वर्मा ने सरकारी अस्पताल के पीछे स्थित एक शीशम के पेड़ पर साफी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है तथा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक लंबे समय से शराब का आदी था और कोई स्थायी काम-धंधा नही करता था, जबकि उसका बेटा बस स्टेंड क्षेत्र में जूस की दुकान चलाता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किन परिस्थितियों में मृतक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है, ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। मामले में पुलिस परिजन व परिचितों से भी पूछताछ कर आगे की कार्यवाही कर रही है।