राजगढ़ः चोरी की 15 बाइकें जब्त, दो आरोपित गिरफ्तार

Share

राजगढ़, 01 मार्च । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शहर ब्यावरा थाना पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 7 लाख 95 हजार रुपये कीमती 15 बाइकें बरामद की है।

एसडीओपी प्रकाश शर्मा ने रविवार को शहर ब्यावरा थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि 7 फरवरी को ग्राम बरखेड़ा निवासी ने अरविंद अहिरवार ने शिकायत दर्ज की, यादव धर्मशाला के सामने से अज्ञात बदमाश बाइक क्रमांक एमपी 39 एमआर 4780 चोरी कर ले गया, वहीं 20 फरवरी को ग्राम बख्तपुरा निवासी निर्मल सेन ने बताया कि बालाजी मेडिकल के सामने से अज्ञात बदमाश बाइक क्रमांक एमपी 39 एमएन 8940 चोरी कर ले गया। 11 फरवरी को ग्राम कीलखेड़ा निवासी देवेन्द्र सोलंकी ने शिकायत की, अज्ञात बदमाश ज्योति होटल के सामने से बाइक क्रमांक एमपी 39 एमजे 2944 चोरी कर ले गया, उधर 30 जनवरी को कृष्णमुरारी मीना ने श्किायत की, अज्ञात बदमाश सुठालिया रोड़ स्थित किराए के मकान के सामने बाइक क्रमांक एमपी 39 जेडडी 1854 चोरी कर ले गया। पुलिस ने चारों प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि विवेचना के दौरान वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने सीसीटीव्ही.फुटेज व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपित सन्नी उर्फ सुनील राजपूत (30) साल निवासी जयसिंहपुरा थाना चाचैड़ा जिला गुना और फैजान (20)पुत्र सलीम खान निवासी कुंभराज जिला गुना को हिरासत में लिया। मामले में मुकेश पुत्र रामचरण मीना निवासी दीतलबाड़ा थाना राघौगढ़ फरार बताया गया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर 7 लाख 95 हजार रुपए कीमती 15 बाइकें जब्त की, जिनमें चार बाइक ब्यावरा शहर के अलग-अलग क्षेत्र व 11 बाइकें अन्य जिलों से चोरी की गई। आरोपित भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, धर्मशाला, मेडिकल स्टोर, होटल एवं किराए के मकानों के बाहर खड़ी बाइकों को चिन्हित करते और मास्टरकी व लाॅक तोड़ने के उपकरणों की सहायता से कम समय में वाहन चोरी करते थे। आरोपित चोरी की बाइकों की नंबर प्लेट बदलकर अन्य जिलों में बिक्री करते थे या गोदाम व खेत स्थित मकान में छिपाकर रखते थे, जिससे पुलिस को संदेह न हो। आरोपित सुनील राजपूत के खिलाफ पूर्व में 16 अपराध जिसमें चोरी, आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व है वहीं आरोपित फैजल के खिलाफ चोरी की तीन प्रकरण पंजीबद्व है। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी वीरेन्द्र धाकड़, एसआई जितेन्द्र अजनारे, धर्मेन्द्र शर्मा, प्रआर.लक्ष्मण मीणा, वीरेन्द्र रावत, हेमन्तसिंह राजपूत, संजय बाथम, विकास यादव, प्रधुम्मन मीना, आर.गुरुगोविंद मीना, राहुल मीना, हितेश, अंतिम और रानू डामर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।