पश्चिमचम्पारण(बगहा)1मार्च। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने पश्चिम चंपारण जिला के बगहा-01 प्रखंड के चखनी पंचायत में आंगनबाड़ी केन्द्र का दौरा करने के उपरान्त,जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जीविका दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक आंगनबाड़ी बच्चों को अपने कर कमलों से वितरित किया।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि “आज का दिन जीविका दीदियों के लिए गर्व का दिन है, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से इन वस्त्रों को बनाया है। उन्हाेंने कहा कि “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य प्रतिबद्ध हैं। इस योजना के माध्यम से महिलाएँ न केवल अपनी आजीविका संवर्धन कर रही हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज के विकास में भी योगदान दे रही हैं।