मां के कथित संबंध से नाराज बेटे ने युवक की हत्या की

Share

के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2:27 बजे पीसीआर कॉल मिली, जिसे पहले निहाल विहार थाने में दर्ज किया गया और बाद में कार्रवाई के लिए पश्चिम विहार वेस्ट थाना पुलिस को भेजा गया। कॉल मृतक के भाई सुमित ने की थी। जांच में सामने आया कि मृतक अमन (22) जो मदनगीर का रहने वाला है और आरोपित की मां के साथ पश्चिम विहार से निहाल विहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरोपित रोहित (18)बाइक पर वहां पहुंचा और अमन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि अमन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आरोपित की मां और मृतक के बीच कथित अवैध संबंध को कारण माना जा रहा है। इसी बात से नाराज होकर आरोपित ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।