नोएडा, 06 मार्च । शुक्रवार को परी चौक की ओर जा रही यूपी रोडवेज की एक खाली बस में अचानक आग लग गई। इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। जिससे बस में धुआं और लपटें उठने लगीं। लेकिन चालक ने तुरंत बस सड़क किनारे रोकी और बाहर निकलकर सूझबूझ दिखाई।
थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एक चलती हुई रोडवेज बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते के बाद बस के चालक ने सूझबूझ और तत्परता दिखाई। जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया। चालक ने तुरंत बस रोकी और बाहर निकला। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। गनीमत रही कि घटना के वक्त बस में कोई यात्री नहीं था। जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
———-