होली पर करीब 42 करोड़ की शराब बिकी

Share

नोएडा, 06 मार्च । जनपद गौतम बुद्ध नगर के लोगों ने होली के त्योहार पर रंगों के साथ-साथ 42 करोड़ रुपये से अधिक की शराब पी गए। सबसे अधिक देशी मदिरा बिकी है। बीयर की भी लोगों ने जमकर खरीदी।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि होली के अवसर पर तीन दिन में 1.80 लाख लीटर अंग्रेजी शराब की बिक्री हुई। इस बार होली पर शराब की बिक्री से सरकार को 32 करोड़ का राजस्व मिला है। होली के त्योहार पर रंगों के साथ शराब की मांग भी अधिक रहती है। इसको लेकर आबकारी विभाग और दुकानदार भी पूरी तैयारी रखते हैं। होली के दिन 4 मार्च को दुकानें बंद रही थीं, लेकिन इस बार एक, दो और तीन मार्च को दुकानों पर काफी भीड़ रही थी।

इन तीन दिनों में जिले के लोगों ने 42 करोड़ की शराब खरीदी। इससे सरकार को 32 करोड़ का राजस्व मिला है। तीन दिन में 2.70 लाख लीटर बीयर, 3.12 लाख लीटर देशी और 1.80 लाख लीटर अंग्रेजी शराब बिकी है।

जिला आबकारी अधिकारी के अनुसार, होली पर करीब 42 करोड़ की शराब बिकी है। यह बिक्री पिछले साल से अधिक रही है। होली पर विभाग को 32 करोड़ का राजस्व मिला है। होली को लेकर सभी जगह पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध था। विभागीय टीमें लगातार जांच में भी लगी थी। पिछली होली पर 35 करोड़ की बिक्री हुई थी। पिछले साल तीन दिन में करीब 35 करोड़ की शराब बिकी थी। इसमें से 27 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को मिला था। तब देशी शराब 1.50 लाख लीटर, अंग्रेजी शराब 1.25 लाख लीटर खरीदी गई थी। जबकि गर्मी के कारण बियर की बिक्री 3.25 लाख लीटर बिकी थी।

————–