राज्यसभा के पांचों सीट पर एनडीए उम्मीदवार की जीत पर जश्न

Share

प्रखंड के पटेगना चौक पर राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए की जीत के बाद उत्साही कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर खुशी का इजहार किया तथा मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।

कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री आकाश राज, पटेगना मंडल अध्यक्ष अभिलाष ठाकुर, सांसद के रेल प्रतिनिधि राजा मिश्रा, मंडल महामंत्री अमित मंडल सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा वरिष्ठ जनसंघ कार्यकर्ता आशुतोष झा राहुल, राजू कुमार साह, प्रवक्ता कमलेश मंडल, श्याम मंडल,बालकृष्ण झा, संजय साह,दिनेश झा, शोभन झा, विनोद मंडल, शैलेन्द्र मंडल, राकेश कुमार, सीताराम सिंह, राजेश सिंह,प्रदीप पासवान अर्जुन सिंह,शंकर ऋषिदेव, गोलू ऋषिदेव और शाहिद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी कार्यकर्ताओं ने इस जीत को जनता के विश्वास की जीत बताते हुए एक-दूसरे को बधाई दी और बताया आज एनडीए ने सभी क्षेत्रों में जनता का विश्वाश और भरोसा जीता है।