नारायण जी गोपाल को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Share

प्रयागराज, 10 मार्च । जिला फुटबाल संघ एवं यंगस्टर्स क्लब के अध्यक्ष नारायण जी गोपाल को फुटबाल में उनके अतुलनीय योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें जिला फुटबाल संघ की स्वर्गीय सन्तोष सिंह स्मृति सीनियर डिवीजन जिला फुटबाल लीग के फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण समारोह में दिया गया।

जिला फुटबाल संघ के सचिव मकबूल अहमद ने संघ के अध्यक्ष नारायन जी गोपाल को फुटबाल में उनके योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के रूप में स्मृति चिन्ह भेंट किया।

उल्लेखनीय है कि, 86 वर्षीय नारायण जी गोपाल ने फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए 1950 में यंगस्टर्स क्लब की स्थापना की थी, जिसने 2025 में अपने 75 वर्ष पूरे करते हुए डायमंड जुबली मनाई है। इस क्लब से कई जाने-माने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फुटबालर खेल चुके हैं।

नारायण जी गोपाल को संघ के उपाध्यक्ष अनिल दास, कोषाध्यक्ष प्रेम नाथ केसरवानी, सह सचिव कबीर खान, योगेश चन्द्र, शादाब रजा, फखरुद्दीन, शशि मोहन मिश्र, अविनाश कुमार, विवेक सिंह, जितेन्द्र कुमार ने बधाई दी है।