उप राष्ट्रपति ने धर्मशाला में बलिदानी सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Share

धर्मशाला, 14 मार्च । उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने शनिवार को अपने धर्मशाला दौरे के दौरान जहां केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया वहीं उन्होंने धर्मशाला स्थित राजकीय युद्ध स्मारक पर देश के बलिदानी जवानों को पुष्पांजलि भी अर्पित की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों और घाटियों ने कई पीढ़ियों के सैनिकों को जन्म दिया है, जिनके शौर्य और समर्पण ने देश को गौरवान्वित किया है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों का साहस और बलिदान राष्ट्र के हृदय में सदा के लिए अंकित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र की सेवा के सर्वोच्च मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता रहेगा।