हजारीबाग में हिंसक झड़प, एक की मौत

Share

जिले के कटकमसांडी प्रखंड के गदोखर गांव में शुक्रवार rat को रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान गदोखर पंचायत के मुखिया के भाई राम कुमार साव उर्फ रामा साव (40) पर भुजाली से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।पेलावल थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि आरोपितों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्दी ही आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।