रांची, 05 मार्च । मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से होली का उत्सव असहाय बुजुर्गों के साथ गुरुवार को मिलकर पहाड़ी मंदिर के समीप मनाया गया।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शाखा की ओर से बुजुर्गों के बीच चिप्स के पैकेट, जूस, टॉफी, फूड पैकेट और गुलाल का वितरण किया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी महिला शाखा के अध्यक्ष पूजा अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। समाज के हर वर्ग को उनके सम्मान और देखभाल के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान ममता भिवानिया की ओर से चिप्स और जूस का विशेष सहयोग दिया गया।
मौके पर शाखा अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, कविता सोमानी, दीपिका मोतिका सहित मंच की अन्य सदस्य मौजूद थे।