नहाय-खाय के साथ सूर्योपासना का चार दिवसीय पर्व चैती छठ शुरू

Share

खूंटी, 22 मार्च । नहाय-खाय अनुष्ठान के साथ रविवार से सूर्योपासना का चार दिवसीय पर्व चैती छठ रविवार से शुरू हो गया। व्रतियों ने पूर्ण शुद्धता के साथ कद्दू भात का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही लोक आस्था का पर्व चैती छठ शुरू हो गया। चैती छठ पर्व के दूसरे दिन सोमवार को खरना अनुष्ठान होगा और मंगलवार 24 मार्च को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्ध्य प्रदान किया जाएगा।

वहीं बुधवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का समापन हो जायेगा। इस बीच चैती छठ महापर्व को लेकर व्रतियों के घरों में सुंदर सजावट की गई है। साथ ही बज रहे छठ की मधुर गीतों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।