हिसार : डॉग बाइट मामलों पर गंभीर हुआ प्रशासन, नसबंदी अभियान तेज करने के निर्देश

Share

अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में उपायुक्त

ने अधिकारियों से अब तक की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा

करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में डॉग बाइट की घटनाओं को रोकने

के लिए नगर निकाय और पशुपालन विभाग समन्वय बनाकर प्रभावी ढंग से कार्य करें।

उपायुक्त ने पंचायत

एवं विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी

कुत्तों के स्टेरलाइजेशन कार्यक्रम को प्राथमिकता के आधार पर चलाया जाए, ताकि आवारा

कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण किया जा सके। इसके साथ ही शहरी स्थानीय निकाय विभाग

को भी निर्देश दिए कि शहर में चल रहे कुत्तों के स्टेरलाइजेशन अभियान को तेजी से पूरा

किया जाए।

उपायुक्त ने कहा

कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और समय-समय पर इसकी समीक्षा

की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ठोस

और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

शहर में 10 हजार

कुत्ते, बधियाकरण व वैक्सीनेशन जारी

हाल ही में हुई

नगर निगम की बैठक में निगम आयुक्त ने मेयर को भी अवगत करवाया था कि कुत्तों की वेक्सीनेशन

व बधियाकरण का कार्य चल रहा है। अब तक लगभग 3375 कुत्तों का बाधियाकरण व 3530 कुत्तों

का वैक्सीनेंशन कर दिया गया है। प्रत्येक कुत्ते के बाधियाकरण पर 1450 रूपये का खर्च

आ रहा है जिसमें उसके बधियाकरण से लेकर उसको उस स्थान ले जाना उसको शैल्टर हाउस में

रखना खाने इत्यादि का खर्च शामिल है। बधियाकरण उपरांत उस कुत्ते को जहां से उठाया गया

वहीं छोड़ा जाएगा। शहर में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार आवारा कुत्ते है। इसके अलावा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार शहर में स्कूल, कॉलेज, बस स्टेंड, कोर्ट, हस्पताल आदि

सार्वजानिक स्थानों से आवारा कुत्तों को पकड़कर डॉग हाउस बनाकर रखने के लिए सातरोड़ में

जगह चयनित करके वहां लगभग 200 कुत्तों का रखने की योजना बनाई गई है जिस पर जल्द कार्य

शुरू कर दिया जाएगा।