अवैध सिलेंडर पर प्रशासन की कार्रवाई, 23 खाली सिलेंडर जब्त

Share

बलौदाबाजार, 14 मार्च । जिले में अवैध एलपीज़ी गैस सिलेंडर के जमाखोरी व कालाबाजारी के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को एसडीएम सिमगा के नेतृत्व में सिमगा में जांच अभियान चलाया गया, जिसमें गोदाम से 23 अवैध खाली सिलेंडर जब्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच में सिमगा के व्यापारी योगेश ताम्रकार के गोदाम से 23 नग अवैध खाली सिलेंडर को जब्त कर गैस एजेंसी को सुपुर्द किया गया । इसके साथ ही सिमगा स्थित माँ बमलेश्वरी गैस एजेंसी एवं अमृत बर्तन भंडार की भी जाँच की गयी। इस दौरान तहसीलदार सिमगा, खाद्य निरीक्षक एवं राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।