छपरा में राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा हेतु आम सभा का हुआ आयोजन

Share

सारण, 08 मार्च । छपरा के श्री रामजन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति न्यास, छपरा के तत्वावधान में आगामी 27 मार्च 2026 को निकलने वाली शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में शोभा यात्रा की रूपरेखा तैयार करने और जनसंपर्क बढ़ाने के लिए आज एक आम सभा का आयोजन दुर्गा मंदिर ललु मोड़, भगवान बाजार में किया गया।

समिति के सदस्यों ने बताया कि वर्ष 2014 से निरंतर आयोजित हो रही इस शोभा यात्रा को इस वर्ष और भी भव्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। आम सभा में यात्रा के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और झांकियों के स्वरूप पर चर्चा की गई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं, शहर के प्रबुद्ध नागरिकों और धर्मप्रेमियों ने इस सभा में शामिल होकर अपने सुझाव दिए।