फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग में लाखों का फर्नीचर जल कर खाक

Share

जयपुर, 06 मार्च । हाथोज इलाके में स्थित नारायण सिटी में गुरुवार देर रात एक फर्नीचर फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई। जिसके बाद देर रात नारायण सिटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की 20 गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक फैक्ट्री में रखा सारा फर्नीचर आग की भेंट चढ़ गया।

पुलिस ने बताया कि हाथोज में स्थित नारायण सिटी, राधा-रानी वाटर पार्क के पास एक फर्नीचर की फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। इस आग में फैक्ट्री में काम करने वाले करीब आधा दर्जन मजदूर फैक्ट्री के अंदर ही फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने समय रहते सभी मजदूरों, 13 से अधिक बच्चे व महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची खोरा बिसल थाना, कालवाड़ और करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग के विकराल रुप को देखते हुए तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी । जिसके बाद 20 दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने पानी डाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जैसे ही आग पर पानी डाला गया तो आग ओर भडक गई । फर्नीचर फैक्ट्री के अंदर ज्वलनशील सामान और केमिकल रखा हुआ था। पानी डालते ही आग आग ओर फेल गई। लेकिन स्थानीय लोगों ने प्रशासन की मदद से फैक्ट्री के बाहर गेट पर रखा सारा फर्नीचर और गैस सिलेंडर को हटा दिया । जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।

थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने फर्नीचर फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए । जिन्हे स्थानीय लोगों की मदद से फैक्ट्री का टीनशेड तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस फैक्ट्री का संचालन रिहायशी इलाके में बिना नाम और बोर्ड से किया जा रहा था। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।