टी-20 सेमी फाइनल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगा रहे पांच आराेपित गिरफ्तार

Share

नोएडा, 06 मार्च । बृहस्पतिवार की रात को संपन्न हुए भारत- इंग्लैंड टी-20 सेमी फाइनल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा लगा रहे पांच आराेपिताें को थाना सेक्टर 113 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से लैपटॉप, टैबलेट ,मोबाइल फोन, आठ हजार रुपये नकद आदि बरामद हुआ है।

अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने शुक्रवार काे बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 113 पुलिस ने बीती रात को संपन्न हुए भारत इंग्लैंड टी-20 सेमी फाइनल मैच के दौरान जूम एप व जूम ऑडियो के माध्यम से ऑनलाइन और फोन कॉल माध्यम से सट्टा लगा रहे विनय सहगल पुत्र अशोक कुमार सहगल, नवदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, राजीव शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा, सलिल सेठ पुत्र संजीव सेठ तथा देव कुमार पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने बेटिंग में प्रयुक्त तीन लैपटॉप, तीन टैबलेट, तीन डेस्कटॉप, 32 मोबाइल फोन, दो आईडीसी रिकॉर्डर, दो नोटपैड, तीन असेंबल लाइन बॉक्स, एक सीपीयू प्रिंटर, स्कैनर और आठ हजार रुपये नकद बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग काफी दिनों से ऑनलाइन सट्टा खिलाने का काम कर रहे थे। उनके गैंग से जुड़े अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।