राजगढ़ः रेलवे ट्रेक पर क्षत-विक्षप्त हाल में मिला बुजुर्ग का शव

Share

राजगढ़, 05 मार्च । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रुठियाई-मक्सी ट्रेन रुट पर शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर ग्राम कीलखेड़ी-कांचरी के बीच रेल पटरी पर 60 वर्षीय व्यक्ति का शव क्षत-विक्षप्त हालत में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम कीलखेड़ा-कांचरी के बीच रेल पटरी पर बुजुर्ग व्यक्ति का क्षत-विक्षप्त हाल में शव मिला, जिसकी पहचान जगन्नाथ (60)पुत्र रामलाल सौंधिया निवासी कीलखेड़ा के रुप में की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया। बताया गया है कि व्यक्ति घर से भैंसों को पानी पिलाने का बोलकर निकला था, जिसका खेत रेलवे ट्रेक के समीप है साथ ही उसे कानों से कम सुनाई देता था, इसके चलते वह रेल की चपेट में आ गया, जिसकी दर्दनाक मौत हो गई। व्यक्ति की मौत संभवतः उना-हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से होना बताई गई है। व्यक्ति की मौत किन हालातों के चलते हुई, इसका वास्तविक पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।