अनुबंधित गन्ना किसान जल्द करें गन्ने की आपूर्ति

Share

श्रीगंगानगर, 04 मार्च । राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड द्वारा अनुबंधित गन्ना किसानों से जल्द आपूर्ति करने का आह्वान किया गया है। शुगर मिल्स उप महाप्रबंधक की ओर से शुगर मिल को अनुबन्धित गन्ना आपूर्ति करने वाले सभी काश्तकारो को सूचित किया गया है कि शेष अनुबन्धित गन्ने की उपलब्धता को देखते हुए 2025-26 में शुगर मिल का पिराई सत्र 5 मार्च 2026 को रात्रि तक जारी रहने की सम्भावना है। इसलिए जिन काश्तकारों का अनुबन्धित गन्ना शेष रहता है, ऐसे किसान गन्ना आपूर्ति निर्धारित दिनांक तक शुगर मिल में लेकर आएं।