अष्टमी पर नाहन के ऐतिहासिक काली स्थान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Share

नाहन, 26 मार्च । चैत्र नवरात्र की अष्टमी श्रद्धा एवं आस्था से मनाई गई। चैत्र नवरात्र की अष्टमी को लेकर नाहन के ऐतिहासिक काली स्थान मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है और सुबह चार बजे से मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। सुबह से लगातार श्रद्धालुओं का आना जारी है और लोग माता के जयकारों के साथ कतारबद्ध होकर माथा टेक रहे हैं।मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के बेहतर प्रबंध किए गए हैं।

मंदिर समिति अध्यक्ष योगेश गुप्ता ने बताया कि इस प्राचीन मंदिर में पड़ोसी राज्यों हरियाणा,पंजाब उतर प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं।अष्टमी को लेकर मंदिर में बेहतर प्रबंध किए गए हैं। सुबहसे श्रद्धालुओं का आना जारी है और सभी शान्ति पूर्वक दर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यह मंदिर रियासत काल का है और लोगों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

उन्होंने बताया कि यह मंदिर रियासत काल का है और लोगों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

उन्होंने बतायाकि मंदिर में पहले पशु बलि भी दी जाती थी लेकिन अब कई वर्षों से यह प्रथा बंद है और बकरे आदि केवल चढ़ाये जाते हैं। लगभग पांच सौ वर्ष पुराना यह मंदिर शहर की आस्था का प्रमुख केंद्र रहता है।