भोपाल, 06 मार्च । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के केरवा डैम के कैचमेंट एरिया में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचे। टीम ने जेसीबी की मदद से कॉलोनी का गेट, बाउंड्रीवॉल और सड़कें तोड़ दीं।
हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि बिना अनुमति कॉलोनी विकसित हो रही थी। जांच के बाद जिला प्रशासन ने जमीनी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ पहले ही FIR दर्ज की जा चुकी थी। अब प्रशासन ने जमीनी स्तर पर कार्रवाई शुरू की है। शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई में बेरखेड़ी बाज्याफत क्षेत्र में 10 एकड़ भूमि पर “स्ट्रेलिंग वुड कॉलोनी” विकसित की जा रही थी।
जेसीबी से ध्वस्त किए गए निर्माण
कार्रवाई में कॉलोनी का मुख्य गेट, बाउंड्रीवॉल और अवैध सड़कें जेसीबी से ध्वस्त की गईं। तहसीलदार त्रिपाठी ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमण पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।