बिहार दिवस पर किशनगंज में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Share

किशनगंज, 22 मार्च । बिहार दिवस 2026 के अवसर पर शहीद अशफाकउल्लाह खां (खगड़ा) स्टेडियम में जिला प्रशासन, कला एवं संस्कृति विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार काे किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विशाल राज रहे। उनके आगमन पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य, लोकगीत, देशभक्ति गीत और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपरा, शिक्षा और सामाजिक समरसता का प्रभावी प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों में महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और युवा शक्ति जैसे विषय प्रमुख रहे।