नारायण विहार में विराट हिन्दू सम्मेलन, 4500 से अधिक श्रद्धालु शामिल

Share

जयपुर, 22 फ़रवरी । नारायण विहार क्षेत्र में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में 4500 से अधिक श्रद्धालुओं और समाज बंधुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू समाज में एकजुटता और सांस्कृतिक जागरण को बढ़ावा देना बताया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसमें करीब 1500 महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा असरपुरा, श्रृंगारपुरा और गणतपुरा सहित आसपास की कॉलोनियों से निकलकर सम्मेलन स्थल तक पहुंची। सम्मेलन में संतों के आशीर्वचन हुए। पूज्य मोहनदास जी महाराज (चिन्ताहरण काले हनुमान जी) ने धर्म और सामाजिक एकता पर विचार रखे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत व्यवस्था प्रमुख दिनेश मणिरत्नम ने समाज संगठन और राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर वक्तव्य दिया।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में विभिन्न जाति और वर्ग के लोगों की भागीदारी रही। आयोजन समिति ने उपस्थित श्रद्धालुओं और सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।