बलरामपुर, 07 फ़रवरी । जिले के कलेक्टर राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले के सभी 476 ग्राम पंचायतों में उत्सव के रूप में मनाया गया। आज शनिवार को रोजगार दिवस के साथ ही प्रधानमंत्री आवास एवं चावल उत्सव मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन सहभागी बने।
इस दौरान सभी अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने, जल संरक्षण के अधिक से अधिक कार्य कराने, श्रमिकों का e-KYC शत-प्रतिशत पूर्ण कराने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) अंतर्गत सभी आवासों को 31 मार्च 2026 तक पूर्ण कराने के उद्देश्य से सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत निर्माणाधीन सभी आवासों को निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर विकसित भारत जी-राम-जी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। ग्रामीणों को योजना के उद्देश्य, मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मनरेगा कार्य में जिले के सभी ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु सभी ग्राम पंचायतों में चस्पा किए गए QR कोड का स्कैन भी कराया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को स्कैन करना भी सिखाया गया। जिससे आमजन कार्यों की जानकारी सीधे प्राप्त कर सकें। साथ ही जिन हितग्राहियों की ई-केवाईसी लंबित थी उन हितग्राहियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया भी पूरी की गई।
साथ ही नवीन जॉब कार्ड मांग के आधार पर जॉब कार्ड बनाना एवं जॉब कार्ड का नवीनीकरण किया गया। साथ ही श्रमिकों की शिकायतें प्राप्त कर उनका मौके पर ही निराकरण किया गया। पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न कार्य गतिविधियों की जानकारी भी श्रमिकों को दी गई जिससे वे अधिक से अधिक रोजगार अवसरों से जुड़ सकें।जिले में प्रत्येक माह के 7 तारीख को आयोजित होने वाले चावल चावल उत्सव भी मनाया गया।
उल्लेखनीय है कि, रोजगार दिवस एवं आवास दिवस के माध्यम से जिले के श्रमिकों की ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण कराने, नए जॉब कार्ड बनाने एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान दिया गया साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हितग्राहियों को समय पर आवास पूर्ण कराने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि सरपंच-पंच, सचिव, रोजगार सहायक,तकनीकी सहायक, श्रमिक, आवास हितग्राही, ग्रामीणजन एवं समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।